झाँसी मऊरानीपुर श्री रामधाम महाविद्यालय के प्राचार्य उमाकांत खरे ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित कलरव 2018 प्रतियोगिता में हमारे विश्वविद्यालय के बी.ए द्वितीय बर्ष के छात्र शाकिब हाशमी ने मिमिक्री एवं कॉमेडी प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विश्वविद्यालय ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया हैं। प्राचार्य श्री खरे ने बताया कि उक्त छात्र उभरता हुआ कलाकार है। जो भविष्य में निश्चित ही मऊरानीपुर का नाम रोशन करेगा। मऊरानीपुर नगर में पले 19 बर्षीय शाकिब हाशमी जिन्हें आज उनकी कला क्षेत्र में कॉमेडीयशन एम.एस. हाशमी टिल्लू राजा के नाम से जाना जाता है। हाशमी अपने स्टेडअप कॉमेडी एक्ट में बड़े बड़े संजीदा मुद्दों को हास्य की फुल झाड़ियों में बदल कर श्रोताओं के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने का कार्य करते हैं। बिग एफ.एम आर.जे रह चुके हैं। आर.जे आशु मुश्ताक को अपना आदर्श मानते हैं। हाशमी अब तक 500 से अधिक छोटे बड़े मंचों पर कॉमेडी शो कर चुके हैं। स्टेडअप कॉमेडी के साथ तमाम फिल्मी सितारों जैसे रणवीर कपूर,फरहान अख्तर, नाना पटेका, अमिताभ बच्चन,सहित नरेंद्र मोदी, अखिलेश सिंह यादव, योगी आदित्यनाथ, मायावती, अरविंद केजरीवाल, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव सहित आदि 100 से भी अधिक आवाजे हू-वहू नकल करते है। बच्चों के लिए इनका प्रशिद्ध करैक्टर टिल्लू राजा उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता है। हाशिमी जब मंच से उतरकर बच्चों के साथ उनके पसंदीदा टी.वी कार्टून, मोटू,पतलू,डोर मोन आदि की मिमिक्री करते है तो बच्चे उन्हें आकर घेर लेते हैं। कॉमेडीयन हाशमी केक कॉमेडी वीडियो कन्हैया कैसेट कंपनी से यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं। जिन्हें अब तक 25हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके अलावा वह अपने लाइव शो का प्रशारण अपने स्वयं के चैनल कॉमेडीयन एम.एस. हाशमी टिल्लू राजा पर करते है। जहां पर बने जनता के कमेंट के जरिए बहुत प्यार मिलता है। और वह उनका जवाब देकर आभार व्यक्त करते हैं। 8 वर्ष की आयु से कॉमेडी कर रहे टिल्लू राजा का सपना है कि वह भविष्य में टीवी स्कीम पर आकर बड़े स्तर से देश का मनोरंजन करेंगे। हुआ है दिन प्रतिदिन निस्तर आगे बढ़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। हाशमी अपने कम उम्र में मिली सफलता का श्रेय अपने माता पिता भाई बहन दोस्त एवं शिक्षकों एवं जनता को देते हैं।
रिपोर्ट: अखिलेश राज