Breaking News

सरदार बल्लभ भाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माता: ओमप्रकाश राय

आज़मगढ़।

सगड़ी

सगड़ी तहसील के ब्लाक अजमतगढ़ अंतर्गत मिर्जापुर स्थित सरदार वल्ल भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौह पुरुष के आजादी के आन्दोलन व राष्ट्रीय एकीकरण मे उनके योगदान को याद किया गया।

इस मौके पर ओमप्रकाश राय ,संयोजक जनहित संघर्ष समिति संयोजक ओमप्रकाश राय ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि- सरदार पटेल एक ऐसी महान शख़्सियत थे, जिनकी भूमिका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण रही है जो सदैव किसानो के हित के लिए प्रतिबद्ध रहे है, सरदार पटेल को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। 

562 के अधिक रियासतों का एकीकरण कर एक संगठित भारत की रचना में उनका योगदान अविस्मरणीय है, जिन्होने देश को एक करने का काम किया,और सच्चे मन से देश सेवा की, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनहित सघर्ष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे  सुनील यादव , विशाल कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया यादव, सूर्य भान यादव ,राजेन्द्र मौर्य,महातम सिंह, विजय यादव, फौजदार सिंह, शिवसरन सिंह, विपीन पटेल, राघवेंद्र राय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: वीर सिंह


और नया पुराने