मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील के श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा लाटघाट के सभागार में संस्था का रजत जयंती वर्ष समारोह मनाया जा रहा है ।संस्था की डायरेक्टर श्रीमती हिना देसाई के 10 वर्ष पूरे होने पर किया गया सम्मान ।श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा के सभागार में महिला सशक्तिकरण की चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजन के पहले सत्र में संघर्षशील महिलाओं के साथ गोष्ठी की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि वंदना मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ, गजाल जाइगम लखनऊ, शिवानी सिंह लखनऊ ,सुधा तिवारी आजमगढ़, आदि ने महिलाओं को संबोधित किया ।
पुस्तकालय आजीविका उपार्जन का अभियान चला रहे हैं ।पुस्तकालय पर सिलाई कढ़ाई सेंटर का उद्घाटन वंदना मिश्रा व विभूति नारायण राय पूर्व कुलपति ने किया। विभूति नारायण राय की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
जिसमें प्रतिमा, आशा, लक्ष्मी ना, सुनीता ,लीला शर्मा ,सुभावती ,साधना, करीना ,पूजा आदि संघर्षशील महिलाएं भाग ली।
संचालन कर रहे पुस्तकालय की डायरेक्टर हिना देसाई ने कहा कि सामाजिक परिवेश सबसे बड़ी चुनौती है । संघर्षशील महिलाओं के लिए आर्थिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कम उम्र में शादी होना बड़ी चुनौती है। 19 साल की महिला (शादी के बाद) बच्चे वाली हो जाती है। महिलाएं उपभोग की वस्तु बन कर रह गई है ।मुख्य अतिथि वंदना मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं जब अपने फैसले अपने आप लेने की ताकत रखें वहीं महिला सशक्तिकरण है ।जब तक राजनीतिक फैसले लेने में यह महिला संघर्षशील इलाका हस्तक्षेप नहीं होता है तब तक उसका सशक्तिकरण नहीं माना जाता । जब तक आर्थिक और राजनीतिक फैसले लेने की ताकत मिलेगी ।तभी उसका असली सशक्तिकरण होगा।
कार्यक्रम में पुस्तकालय की डायरेक्टर श्रीमती हिना देसाई के 10 वर्ष पूरे होने पर उनका संघर्षशील महिलाओं ने उत्तरीय गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया ।