आज़मगढ़।
भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की जिला बैठक डॉक्टर अखिलेश चंद्र की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह थे। डॉक्टर अखिलेश चन्द्र व जिला सहसंयोजक अशोक कुमार सिंह तथा रणवीर सिंह से विचार-विमर्श कर जिला कार्यकारिणी घोषित की।
विवरण निम्नलिखित है ।डॉक्टर अखिलेश चंद्र- जिला संयोजक, अशोक कुमार सिंह व रणवीर सिंह -जिला सहसंयोजक, तथा डॉक्टर अशोक सिंह, तारकेश्वर ओझा, कर्मवीर शर्मा, फूलचंद भारती, हरेंद्र प्रसाद सिंह, नीरज, अवनीश उर्फ बप्पू सिंह अवनीश, आदि लोग सदस्य घोषित किए गये। जिला संयोजक डॉ अखिलेश चंद्र तथा सहसंयोजक अशोक सिंह ,रणवीर सिंह ने घोषित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की। क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी विश्व के सर्व मान्य नेता हैं। 2019 में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रत्येक जिले में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कम से कम 300 सदस्य बनाना है। नवंबर महीने में प्रत्येक जिले में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सम्मेलन होंगे। जिसमें कार्यरत तथा सेवा निवृत्त प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह ,डॉक्टर गीता सिंह( शिक्षक श्री), अशोक सिंह, रणवीर सिंह ,हरेंद्र प्रसाद ,बृजेश कुमार, अवनीश, अनुज कुमार, तारकेश्वर आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।
रिपोर्ट: वीर सिंह
By: samachar india live