Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती।

आज़मगढ़।

सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर रामअवध सिंह यादव ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० हसीन खान ने कहा कि- सरदार बल्लभ भाई पटेल एक प्रखर राष्ट्रभक्त थे, आजादी के बाद बिखरी 562 रियासतों को भारत देश में अपनी कूटनीति से विलय कराया, वह कार्य हम भारतवासियों के लिए संजीवनी का काम किया। अर्थशास्त्र के अध्यक्ष डॉ० कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने सरदार पटेल को संगठन की शक्ति का प्रतीक बताया।

 राजनीति शास्त्र से डॉक्टर नितेश जायसवाल ने कहा कि- अपने अदम्य नेतृत्व क्षमता एवं दूर दृष्टि का प्रयोग करते हुए अखंड भारत का निर्माण किया और हमारी स्वतंत्रता को व्यवहारिक रूप प्रदान किया। डॉ० बालचंद प्रसाद हिंदी विभाग एवं डॉ० नीलिमा सिंह ने सरदार पटेल के जीवन संघर्षों को बताया।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसएस प्रभारी डॉक्टर शैलेश पाठक, डॉक्टर शैलेश सिंह, छात्र नेता सत्यम चौबे, महावीर सिंह, अंगद प्रजापति, प्रवीण यादव शोध छात्र, प्रियंका यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने