Breaking News

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

कुशीनगर

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज कसया -कुशीनगर नगर में हुआ रन आफ यूनिटी का आयोजन-  स्थानीय नगर कसया कुशीनगर में 31 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रातः 7:00 बजे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वी जयंती के मौके पर नगर में भाजपाइयों द्वारा 'रन ऑफ यूनिटी'कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी गण, कुशीनगर के सांसद  राजेश पांडे विधायक रजनीकांत मणि, कार्यकर्ता एवं नगर के सम्मानित जनता मौजूद रही जो सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक समूह में नगर में दौड़ लगाकर इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में संपन्न हुआ! उक्त कार्यक्रम की जानकारी भारतीय युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुन्ना ने दी!

रिपोर्ट: कमरूल हक

और नया पुराने