मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का दर्ज हुआ मुकदमा।
सगड़ी ।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के सगड़ी तहसील में स्थित सीओ सगड़ी के ऑफिस में कार्यरत हेड कांस्टेबल के खाते से 2 दिनों में अलग अलग समय में 7 बार में लगभग एक लाख रुपये निकाले गए जिस पर कोतवाली में धारा 419 20 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुरेंद्र राम पुत्र गणेश राम निवासी भगवानपुरा भीमपुर बलिया का रहने वाला है जो क्षेत्राधिकारी सगड़ी कार्यालय पर कार्यरत है मोबाइल पर 15 तारीख को रात्रि 9:40 पर कॉल आई जिसमें यूनियन बैंक का मैनेजर बताकर खाता बंद होने वाला है आधार नंबर लिंक नहीं हुआ है आधार नंबर पूछा गया व साथ में एटीएम पिन नंबर भी पूछा गया सिपाही द्वारा उक्त जानकारी देने के उपरांत 27 अक्टूबर को क्रमशः 19990 , 4700 ,9900 , 15000 व 28 अक्टूबर को 9990 , 19990 ,और 19990 कुल 7 बार में 99659 रुपए निकाले गए जिस पर सिपाही के द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई जिस पर धारा 419 420 आईटी एक्ट 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस छानबीन में जुटी ।