Breaking News

लोहे का जाल टूट जाने की वजह से वाहनों के आने-जाने में हो रही दिक्कत।

झाँसी

मउरानीपुर झाँसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर के मुख्य द्वार की नाली के ऊपर लगा लोहे का जाल टूट जाने की वजह से वाहनों के आने-जाने में गंभीर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य दरवाजे के नाली के ऊपर लोहे का जाल लगा  हुआ है जो कि पूरी तरह से टूट गया है।

जिससे अस्पताल में इलाज कराने आने व जाने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में प्रसिद्ध प्राचीन संकटमोचन का मंदिर है जहां पर श्रद्धालुओं महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी होती है।दोपहिया वाहन टूटे हुए जाल में फंस जाते हैं तथा रात्रि के समय पैदल आने-जाने वाले मरीज चोटिल हो रहे हैं।नगर वासियों ने इस ओर चिकित्सा अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र जाल को ठीक कराने की मांग की है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने