Breaking News

रेडक्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सगड़ी तहसील प्रांगण में आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा में बाढ़ प्रभावित लोगों को रेड क्रॉस सोसाइटी आजमगढ़ द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें बर्तन मास्क और तिरपाल सहित अन्य जरूरी सामान थे और उन्हें सोसायटी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जानकारी भी दी गई।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि- रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को जो मदद दी गई है, वह वास्तव में प्रासंगिक है,
बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं के मद्देनजर रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिस तरह से राहत सामग्री का वितरण किया है, इससे निश्चित रूप से बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी।


रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि- सोसाइटी के माध्यम से आज बाढ़ पीड़ितों को मदद दी जा रही है, ताकि जिनका घर कटान में और बाढ़ से प्रभावित हो गया है, उनको मदद मिल सके और साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


वही कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सदस्य उमेश सिंह ने कहा कि- हमारा प्रयास रहेगा, पीड़ितों को जरूरत के जरूरी सामान वितरित कर हम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सके। हर वर्ष बाढ़ की समस्या इनके सिर पर आए खड़ी रहती है, जिससे यह हमेशा परेशान रहते हैं, ऐसे में सरकार को चाहिए कि इसका कोई विकल्प निकालें ताकि हर वर्ष की परेशानियों से इन्हें आजादी मिल सके।

वहीं भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद देते हुए कहा कि- सोसायटी ने एक सराहनीय कार्य किया है, जिससे आज बाढ़ पीड़ितों को राहत मिली है।
मैं सोसायटी के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, और यह विश्वास दिलाता हूं कि आगे आने वाले समय में जो भी जरूरत होगी मैं उसकी मदद करने का पूरा पूरा प्रयास करूंगा।

इस दौरान कुल 75 लोगों को बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री का वितरण किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से डॉक्टर परवेज अख्तर, कल्पनाथ सिंह, उमेश सिंह, पूनम सिंह, शिव गोविंद सिंह आदि सहित भाजपा नेता अरविंद जायसवाल मौजूद रहे। इसके अलावा बाढ़ राहत सामग्री पाने वालों में सेवक, बेनिया, फूलमानी, उषा, रामदरश, तीर्थराज, शिवचंद्र, गिरजा, मुराती आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने