Breaking News

सरायमीर नगर पंचायत में वर्षा के पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी थाने में घुस गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर सरायमीर 

सरायमीर। सरायमीर नगर पंचायत में वर्षा के पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी थाने में घुस गया।
ज्ञात हो कि सरायमीर नगर पंचायत में पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश व घरों का पानी कस्बा से बाहर नहीं निकलता है।
जिससे कस्बा उत्तरी चोड़िहार, दक्षिण चोड़िहार व रोडवेज का गन्दा पानी थाना परिसर में बहा रहा है जिससे फरियादी व्यक्तियों को अपनी समस्या को बताने के लिए थाने के अंदर जाने काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।वहीं पुरूष व महिला पुलिस को अपनी ड्यूटी निभाने के लिए थाने से अंदर बाहर जाने के लिए जूता उतार पड़ रहा है।

थाना परिसर में जमा पानी मोटर पम्प लगाकर निकाला जा रहा है । नगर पंचायत सरायमीर के अध्यक्ष  व अधिशासी अधिकारी खामोश पड़े।

और नया पुराने