आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सिर्फ 4 ही शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े ।
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों का टोटा लगा रहा। सिर्फ चार ही शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े ।
जीयनपुर कोतवाली में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सीओ अजय कुमार यादव के अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 4 ही शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े ।वहीं मातहतो को निर्देशित किया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करे। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही माल खाना, भोजनालय, बंदी गृह, रजिस्टर नं 4, रजिस्टर नं 8 आदि रजिस्टर की जांच की ।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी, मुन्ना, मनोज , विशाल, रुपेश आदि लोग मौजूद थे ।
