Breaking News

आधा दर्जन चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार।

झाँसी।

मउरानीपुर झाँसी। तहसील के नगर पंचायत रानीपुर नगर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को सक्रियता से लेते हुए चौकी प्रभारी राम वकील सिंह ने आधा दर्जन मोटरसाइकिल को बरामद किया पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता लगा कि दो लोग ईदगाह के पास एक मोटरसाइकिल को बेचने की तलाश में ग्राहक को ढूंढ रहे हैं चौकी प्रभारी राम वकील सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर जाकर उन लोगों को दोनों लड़कों से बात की तो वह भागने लगे पुलिस ने पीछा कर उन लड़कों को पकड़ा उन्होंने अपना नाम नरेंद्र सहरिया पुत्र भगवत निवासी कंचनपुरा मुकेश पुत्र धांधू निवासी कंचनपुरा बताया तथा उन्होंने बताया कि हमारे अन्य 3 साथी ग्राहक की तलाश में गए हुए हैं जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्यासी पुत्र भगवानदास कोरी मोहल्ला लाडगंज को पकड़ा एवं दो लोग मौके से भागने में सफल हो गए जिसमें कुवरलाल पुत्र भजन,आकाश पुत्र भुल्लन निवासी कंचनपुरा शामिल है पुलिस दोनों की तलाश लगातार कर रही है नगर में विभिन्न स्थानों पर चोरी की गाड़ियां स्थानों से आधा दर्जन गाड़ियां बरामद की चौकी प्रभारी राम वकील के द्वारा लगातार 24 घंटे से छापा मार कर कार्यवाही की जा रही है

 जिसमें पहले फिर 2,3, गाड़ी बरामद की गई चौकी प्रभारी के अनुसार वाहन चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं जल्द से जल्द चोरी की गाडियों  की सभी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा चौकी प्रभारी के साथ उनके हमराही रामतत्य, लोकराज,जीतू चौहान,प्रिय गौतम, सुमित कुमार,मौके पर साथ उपस्थित रहे!!

रिपोर्ट: अखिलेश राज झाँसी

और नया पुराने