Breaking News

दिवाली में महंगाई की मार से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें।

झाँसी।

झाँसी मऊरानीपुर दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही घरों में रंगाई पुताई का काम तेजी से नजर आने लगा है। इसके लिए लोग पेंट की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन पैंटों के दामों में हुई वृद्धि को लेकर लोग अच्छे खासे परेशान दिखलाई पड़ रहे है। नगर व क्षेत्र में त्यौहार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। 

बढ़ती हुई महंगाई ने भी लोगों के माथे पर चिंता की लकीरों खींच दी है। क्योंकि इस बस डिस्टेंवर,प्लास्टिक पेंट, के अलावा हर चीज के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को घर की पुताई कराने के लिए एक बार सोचना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी लोग दीपावली के त्यौहार को देखते हुए घरों की पुताई करवा रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखते हुए एक से बढ़कर एक वैरायटी के पेंट,डिस्टेंवर मंगवाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों और अधिक तेजी आएगी। हर कोई अपने घर को प्लास्टिक पेंट कराना चाहता है। क्योंकि इसका एक बार पेंट कराने से लगभग 2 वर्षों तक पेंट नहीं कराना पड़ता है। इसलिए यह ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मजबूरी है कि घरों की अलग-अलग रंगों से पुताई कराने के लिए जिस तरह से लोग ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं। ठीक उसी तरह रंगाई पुताई करने वाले कारीगरों ने अपनी मजदूरी के दाम बढ़ा दिए हैं। उनके मेहनताने भारी बढ़ोतरी हो गई हैं। जहां त्योहार के चलते लोगों को पुताई कराने के लिए कारिगर नही मिल रहे हैं। इसको लेकर कारीगरों की एडवांस बुकिंग की जा रही है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने