Breaking News

मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज।

झाँसी

झाँसी मऊरानीपुर एक व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर रोककर ट्रैक्टर चालक से गाली-गलौज करते हुए 1 लाख रुपये की मांग करना और ना देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरी निवासी संतोष कुशवाहा पुत्र थोवन ने कोतवाली में दर्ज कर रिपोर्ट में बताया कि वह 26 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे अपना ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। तभी मुहल्ला झंडापुर रानीपुर निवासी वैभव बैध उर्फ कल्लू पुत्र सुनील कुमार ने मेरा ट्रैक्टर रोककर मुझे 1लाख रुपये की मांग करने लगा। जब मैंने पैसे देने से मना किया। तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 387,323,504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने