झाँसी मऊरानीपुर नगर के मुख्य बाजारों में एवं आम रास्तों के हाथ कैलिबर मोटरसाइकिले खड़ी होने के कारण रोजाना कई बार जाम लग जाता है। जिससे घंटों राहगीरों को परेशान का सामना करना पड़ता है।
लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा ट्राफिक व्यवस्था बाजारों में ना होने की वजह यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगर में बाईपास होने के बावजूद भी नगर के अंदर से बड़े ब भारी वाहन गुजरते हैं। सबसे ज्यादा जाम बिलेया चौराहा, बड़ा बाजार, बजरिया,सुखनई नदी की ढाल व पंजाब बैंक के सामने लगता हैं। जिसके कारण कई बार वाहन चालको ने तूतडाक व लड़ाई झगड़े भी नौबत आ जाते हैं। बाजार में लगे भजिया मंगोड़ी, समोसे के ठेले, तथा दुकानों के सामने खड़ी मोटरसाइकिले, सड़क को काफी सकरी बना देती हैं। जिसके कारण यातायात प्रभावित होता है। वही नगर के अंदर से सीमेंट, सरिया, गुम्मा, बालू से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ले जाते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि किसी बड़े बी.आई.पी.व अधिकारी के नगर में आने से आनन-फानन में पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरस्त कर देता है। लेकिन मुख्य बाजारों बा आम रास्तों में रोजाना जाम की स्थिति बनती है। जिसमें एंबुलेंस बाई स्कूल की गाड़ियां फंस जाती हैं और इन गाड़ियों सवार स्कूली बच्चे पुलिस प्रशासन को कोचते हुए नजर आते हैं।
रिपोर्ट: अखिलेश राज