सरायमीर।
सरायमीर विजय के दशहरा का मेला कस्बा सरायमीर के मेला कमेटी के द्वारा सोमवार को आयोजित किया गया। मेला में मिठाई की दुकान खिलौनों के अस्थायी दुकानदारों ने रविवार की रात ही से सड़कों के किनारे चूना डालकर, ईंट रखकर व रस्सी से घेर कर दुकान लगाने के जहाँ कवर कर रखे थे। सोमवार को सुबह से ही सभी दुकानदारों ने शेरवां नहर की बाजार, पवई लाडपुर से मवेशी खाना खरेवां मोड़ व पूरे कस्बा में मेला में दुर्गा मां का दर्शन करने आए पुरूष महिलाओं एवं बच्चों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने अपने अनुसार दुकानों को सजा रखा।
दोपहर लगभग दो बजे से मेला में आने वाले वाली भीड़ को देखते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सुरक्षा के लिहाज से आजमगढ़ से शाहगंज जाने वाली गाड़ियों को पवई लाडपुर पेट्रोल पंप के पास रोककर रोककर नहर के रास्ते शेरवां से सिकरौर सहबरी होते हुए फूलपुर से निकाला गया और शाहगंज से आजमगढ़ जाने वाली गाड़ियों को खरेवां मोड़ पर रोककर खरेवां गांव से पूनापोखर, बीनापार, निजामाबाद के रास्ते कर दिया गया। मेला भारी संख्या में आए लोगों ने कस्बा में लगभग बीस स्थानों के पंडालों में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया व प्रसाद लेकर पूरे मेला में घूम घूमकर खरीदारी किया और मेले का आनंद लिया। ढाई बजे बजे सम्पूर्ण राम लक्ष्मण दरबार नई बाजार ठाकुरद्वार निकाल कर सब्जी मंडी, पूराना थाना, चौक, महाजनी टोला होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
लगभग एक घंटे बाद ठाकुरद्वार से उसी रास्ते होते हुए रावण सेना भी रामलीला मैदान पहुंची । तीन घंटे तक दोनों जबरदस्त युद्ध संग्राम चलता रहा अंत में 5:45 बजे राम दरबार के द्वारा रावण का वध किया दिया गया।रावण का पुतला दहन होते ही पूरा मेला राम की जय जयकार से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पंडालों के महिला आरक्षी, होमगार्ड लगाए गए व भारी संख्या में पीएसी पुलिस गश्त करती रही। फूलपुर की घटना को देखते हुए किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने व शांतिपूर्ण ढंग से मेला को सम्पन्न कराने के सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष सरायमीर मनोज कुमार सिंह, थाने के एएसआई अखिलेश चन्द्र पाण्डे , रहीमुद्दीन, राजीव कुमार यादव, श्याम यादव व डायल 100 कस्बे का भ्रमण करते रहे। थाना में फायर ब्रिगेड की दो वाहन उपस्थित रही। लगभग पांच बजे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नागेंद्र प्रताप भी सरायमीर कस्बा का जायजा लेते हुए फूलपुर रवाना हो गए । सकुशल मेला सम्पन्न होने पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेश यादव व समिति के सदस्यों ने मेला में आए लोगों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर