मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में रात्रि 2:30 बजे कोई दुर्घटना में आर्टिका कार की ट्रक से दुर्घटना में नेपाल के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही दुर्घटना के उपरांत ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया जिसमें मृतक नवीन श्रेष्ठ की माता शकुंतला श्रेष्ठ की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा विभिन्न धाराओ में 279,337,338, 427,304 ए आईपीसी के तहत दर्ज किया गया ।
नेपाली परिवार पोस्टमार्टम के उपरांत शव का अंतिम संस्कार जन्मस्थली पर करेगा ।
सगड़ी ।
मृतक परिवार के नवीन श्रेष्ठ के छोटे भाई प्रवीण कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि हम अपने परिवार का अंतिम संस्कार अपनी जन्मस्थली पशुपतिनाथ में ले जाकर हिंदू रीति-रिवाजों से विधि-विधान पूर्वक करेंगे उन्होंने आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के उपरांत एंबुलेंस से नेपाल हेतु लेकर निकले।
हार्डवेयर का व्यापारी था परिवार।
सगड़ी ।
जीयनपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में नेपाल के एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हुई जिनमें नवीन श्रेष्ठ पशुपतिनाथ में हार्डवेयर के व्यापारी थे प्रत्येक वर्ष दशहरा के उपरांत धार्मिक यात्रा पर परिवार के साथ जाया करते थे ।प्रति वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था नवीन श्रेष्ठ।
सगड़ी ।
जीयनपुर थाना क्षेत्र में नेपाल के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें नवीन कुमार श्रेष्ठ अपने तीन भाई व एक बहनों में सबसे बड़ा था दूसरे नंबर पर रबिन कुमार श्रेष्ठ व सबसे छोटे संदीप श्रेष्ठ और एक बहन शर्मिला श्रेष्ठ आजमगढ़ रबिन कुमार श्रेष्ठ व बहन के पति पुष्प मान और चचेरे भाई योगेंद्र श्रेष्ठ ने पहुंचकर अपने भाई भाभी व पिता और चाचा के शव को अपनी सुपुर्दगी में लिया ।वही नवीन श्रेष्ठ के पास एक पुत्र अनिमेष श्रेष्ठ उम्र 14 साल व पुत्री स्टीना श्रेष्ठ उम्र 9 साल है ।
सगड़ी
आर्टिका कार व मृतक शरीर से प्राप्त सामान परिजनों को किया गया सुपुर्द ।
जीयनपुर थाना क्षेत्र में आर्टिका कार व ट्रक की दुर्घटना में नेपाल के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें आर्टिका कार व मृतक के शरीर से प्राप्त दो मोबाइल घड़ी अंगूठी पासपोर्ट व अंजली श्रेष्ठ द्वारा पहने गए गहने चार अदद बैग नेपाली करेंसी 9205 व भारतीय करेंसी के रूप में 84 हजार रुपए उनके परिवार से आए हुए रबिन कुमार श्रेष्ठ पुष्प मान व योगेंद्र श्रेष्ठ को सौंपा गया।