आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
09 अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील सभागार में महराजगंज ब्लाक के विधानसभा गोपालपुर 344 के बीएलओ ,सुपरवाईजर की बैठक की गई जिसमें दो बीएलओ द्वारा बेहतर परफार्म न करने पर बेसिक शिक्षा धिकारी को पत्र लिखकर निलम्बित करने एव 09 बीएलओ का बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के लिए संस्तुति उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई जिससे अन्य बीएलओ में हड़कम्प मची हुई है।
वही भाग संख्या एक के बीएलओ अशोक कुमार, भाग संख्या 5 प्राथमिक विद्यालय सेमरी के बीएलओ शकुंतला देवी ,बूथ संख्या 7, 8 ,9 ,10 के बीएलओ ज्ञानमती,सुषमा देवी ,कुसुम ,चंद्रपति,बूथ संख्या 70 प्राथमिक विद्यालय खानपुर शुक्ला के बीएलओ अनीता सिंह ,भाग संख्या 71 के गीता सिंह, भाग संख्या 85 के उर्मिला देवी आदि मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर इनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इन नौ लोगो का एक दिन का वेतन काटने के लिए संस्तुति पत्र भेजा गया है।
वही भाग संख्या एक के बीएलओ अशोक कुमार और बूथ संख्या 44 के बीएलओ शीला देवी इनके द्वारा अब तक कोई भी फार्म नहीं जमा किया गया है इन दोनों बीएलओ को निलंबन करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।जो कि समस्त बीएलओ 344 गोपालपुर विधानसभा के हैं।वही बीएलओ ओर सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की गई ।जिसमे 01 सितंबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्यक्रम की समीक्षा की गई ।जिसमें खराब कार्य करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है ।और अनुपस्थिति के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है ।यह भी निर्देशित किया गया कि लिंगानुपात कज़ विशेष ध्यान रखते हुए को ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया है ।और नए 800 फार्म भी जमा किए गए। इसी प्रकार प्रतिदिन गांव में जाकर अभियान चलाकर कार्य किए जाने हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया। इनके कार्यों के प्रति समीक्षा की जाएगी और प्रतिदिन की सूचना मांगी जा रही है ।बीएलओ गांव गांव में जाकर बैठक करें और छूटे हुए लोगों का नाम जिनकी की आयु 11 2019 को 18 वर्ष पूरी हो गई है उनका नाम जोड़ें।इस दौरान तहसीलदार सगड़ी अरबिंद कुमार सिंह,पंकज कुमार,इंद्रमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।