कुशीनगर।
जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिये पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र द्वारा चलायी जा रही अभियान में कल देर शाम पटहेरवा पुलिस को उस समय सफलता हाथ आयी जब एक टप्पेबाज घटना को अंजाम देने की फिराक में फाजिलनगर काजीपुर मोड़ के पास खड़ा था।
मुखबीर की सूचना पर थानाध्यक्ष पटहेरवा संजय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी फाजिलनगर को साथ लेकर कस्बा फाजिलनगर के काजीपुर मोड़ से चौरादिगर थाना पटहेरवा निवासी रफीक अंसारी पुत्र समतुलाह को एक कागज की गड्डी औऱ बारह बोर की देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हुये है।
मुकामी पुलिस पकड़े गये ब्यक्ति को सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर आज जेल भेज दिया।
रिपोर्ट- कमरूल हक