Breaking News

बढ़े हुए जिम्मेदारी को बहुत ही सजगता से निर्बाह करे मुख्य आरक्षी: क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी

कुशीनगर

सीओ सर्किल क्षेत्र  के आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने कर्मियों का आज आयोजित हुआ तमकुहीराज सीओ कार्यालय पर कार्यशाला।

जनपद के सी ओ सर्किल क्षेत्र तमकुहीराज के थानों से आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने पुलिस कर्मियों की एक कर्यशाला क्षेत्राधिकारी कार्यलय पर आयोजित हुआ। कार्यशाला में अपनी ब्यख्यान देते हुये क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राम कृष्ण तिवारी ने मुख्य आरक्षियों से कहा की जो आप लोगो को शाशन द्वारा प्रमोशन कर मुख्य आरक्षी बनाया गया है उसे सजगता से निर्बाह करना होगा,आपकी जबाबदारी बढ़ी है,उस की पालन भी आपको सही से करना पड़ेगा। 

उन्होंने आरक्षी औऱ मुख्य आरक्षी के बीच के अन्तर पर प्रकाश डालते हुये, सावधानी पुर्बक आपने कार्य  को करने को कहा ।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष पटहेरवा संजय कुमार मिश्र,चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुरेन्द्र सिह,सर्किल के सभी प्रमोशन पाये मुख्य आरक्षी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: कमरूल हक

और नया पुराने