कुशीनगर।
जनपद में अपराध और मादक पदार्थ के साथ अपराधियो पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस अधीक्षक राजीव नरायण मिश्र द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आज फिर हाटा कोतवाली पुलिस ने एक ब्यक्ति को गांजा के साथ दबोचने में कामयाब हुई है।
रात्रि गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय उप निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षी जयराम, मुख्य आरक्षी अख्तर अली को* साथ लेकर काली मंदिर थरुआदिह के पास से मेहराब पुत्र रईस निवासी देवान टोला कस्बा हाटा जिला कुशीनगर को एक किलो पचास ग्राम गांजा के साथ उस समय दबोचा जब वह बिक्री करने के लिये कही उसे ले जा रहा था।मुकामी पुलिस के अनुसार पकड़ा गया ब्यक्ति पहले भी मादक पदार्थ के मामले में जेल जा चुका है।जिसे आज फिर जेल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट- कमरूल हक