Breaking News

स्कार्पियो बाइक की टक्कर, बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल।

आज़मगढ़

सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर में स्कार्पियो बाइक की टक्कर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल उपचार के लिए आजमगढ़ रेफर । ग्राम असगड़ा मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ निवासी राजेश सेठ 50 पुत्र स्व. शिवनारायण की सरायमीर कस्बा में भली मण्डी में आभूषण की दुकान है।

 प्रतिदिन की भांति रविवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था ज्योंही ग्राम पवई लाडपुर के पास पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो से धक्का लगा जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डाक्टर ने राजेश की हालत बिगड़ती देख आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने