आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
मूर्ति विसर्जन हेतु दोहरीघाट ले जाते समय लाटघाट में हुई दुर्घटना।
बाइक सवार पुत्र आया डीजे ले जा रही ट्राली के नीचे दुर्घटना में हुई मौत ।
सगड़ी ।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में समाचार पत्र विक्रेता का छोटा पुत्र दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन हेतु ले जाते समय रास्ते में डीजे ले जा रही ट्राली के नीचे आ गया। जिसमें दुर्घटना में मौत हो गई परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बे की दर्जनों दुर्गा प्रतिमा को नगर भ्रमण के उपरांत गाजे-बाजे के साथ लेकर दोहरीघाट सरयू नदी के तट पर ले जा रहे थे की लाटघाट बाजार में चौक पर नाचने गाने के उपरांत दोहरीघाट के लिए निकले थे कि बाजार के उपरांत पेट्रोल पंप के सामने डीजे ले जा रही ट्राली को पार करते समय सुधीर बरनवाल अपने छोटे पुत्र को लेकर साथ में विसर्जन हेतु जा रहे थे की बाइक पलट गई जिसमें उनका छोटा पुत्र शिवम उम्र 13 साल टाली के नीचे आ गया जिसमें गंभीर रूप से चोट आई जिसके उपरांत उपस्थित लोगों ने तुरंत टेंपू से दोहरीघाट स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा रहे थे की रास्ते में ही 3:00 बजे मौत हो गई।
जैसे ही मौत की सूचना जीयनपुर बाजार में आई लोगों की उनके घर पर भीड़ लग गई वहीं परिवार में कोहराम मच गया उनकी पत्नी सोनी का रो रो कर बुरा हाल रहा बार बार बेहोश हो जा रही थी वही उनका बड़ा पुत्र सत्यम उम्र 17 साल भी विसर्जन में अपने मित्रों के साथ गया हुआ था छोटे पुत्र को डांट कर सुधीर बरनवाल ने अपनी गाड़ी पर बैठाया था ।