आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
हाथी घोड़ा के साथ मां के जयकारे के बीच भव्य रूप से विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा ।
जीयनपुर की दो दर्जन देवी प्रतिमाओं का सरजू में हुआ विसजर्न ।
दस बजे से एक बजे दोपहर तक चौक पर डीजे की ध्वनि प्रतियोगिता हुई आयोजित ।
जीयनपुर कोतवाल का किया फूल मालाओं से स्वागत।
मूर्ति विसर्जन पर रूट रहा डाइवर्ट ।
सगड़ी ।
सगड़ी जीयनपुर बाजार के लगभग दो दर्जन कुल 26 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से दोहरीघाट के सरजू नदी में देर शाम किया गया। इसके पूर्व भोर से देवी पांडालों से समस्त प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर हाथी घोड़ा ऊंट के साथ नगर भ्रमण एव शोभा यात्रा निकाली गई जिसका नगर वासियो ने स्वागत करते हुए जयकारे लगाए और पुनः अगले वर्ष आने की कामना की।
उसके बाद डीजे की धुनों पर युवक नाचते-गाते महाकाली देवी स्थान बैल बाजार जीयनपुर समस्त देवी प्रतिमाओं के साथ पहुँच कर हवन पूजन के बाद प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे जीयनपुर चौक पर डीजे प्रतियोगिता एवं ध्वनि और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया गया ।जिसमें विजेताओं को पुरस्कार के रूप में घड़ी,साड़ी और नकद पुरस्कार दिए गए। जीयनपुर कोतवाली देवानंद को मेले के सफल आयोजन हेतु आयोजकों ने पुरस्कृत किया ।
वही विसर्जन के दौरान जीयनपुर, लाटघाट नरईपुर काँखभार महुला आदि बाजारों में घंटों जाम की वजह से जहाँ यात्री बसे और छोटे बड़े वाहनो की लंबी कतारें लगी रही।लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।
इस दौरान पुलिस पूर्ण रुप से मुस्तैद रही क्षेत्राधिकारी सगड़ी सुधाकर सिंह जीवन तो कोतवाल देव आनंद दल बल के साथ उपस्थित रहे और बिजली सप्लाई काट दी गयी युवक डीजे की धुनों पर दोहरीघाट तक जमकर थिरकते रहे अबीर ग़ुलाल उड़ाते रहे।समस्त डीजे से भक्ति गीतों से सराबोर रहा और लोगों ने पुष्प वर्षा व अबीर-गुलाल जमकर उड़ाया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव , ज्ञानेंद्र मिश्रा,लालू जायसवाल, राजेश जायसवाल,मुकेश जयसवाल,डबलू गुप्ता ,रामकवल गुप्ता,सोनू चौरसिया, मनीष चौरसिया, अरबिंद चौरसिया, हरे कृष्ण जायसवाल आदि लोगों ने मूर्ति विसर्जन में भागीदार बनें।