Breaking News

मोहर्रम का चालीसवां मातम के साथ पढ़ा गया नौह्वा।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

ढोल ताशे गाजे-बाजे के साथ निकला चालीसवाँ का जुलूस।

एडीएम एसपीआरए ने पहुंचकर किया निरीक्षण ।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में जीयनपुर कस्बे में चालिसवां मातम के साथ पढ़ा गया नौह्वा का मातम ढोल ताशे गाजे-बाजे के साथ निकला चालीसवाँ का जुलूस । इस बीच 5 बजे से लेकर 7:00 बजे तक रूट रहा डायवर्ट प्रशासन मुस्तैद शांति पूर्वक दसवीं का जुलूस संपन्न।

जानकारी के अनुसार परंपरागत तरीके से इमामबाड़ा से चालीसवाँ के ताजिए के जुलूस के साथ आर्य नगर चुनुग पार मोड होते हुए जीयनपुर चौक पर चालीसवां मातम व  नौह्वा पढ़ा गया इस बीच ढोल ताशे गाजे-बाजे के साथ निकाला गया चालीसवाँ के ताजिए का जुलूस जो जीयनपुर चौक होते हुए कर्बला के मैदान पर दफन हुआ ।इस बीच चौक पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक नवयुवक की मौत पर लाउडस्पीकर बंद रहे वह मातम पढ़ रहे लोगों ने 2 मिनट शांत रहकर शोक व्यक्त किया ।

मौके पर उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव एडीएम नरेंद्र सिंह एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी सगड़ी सुधाकर सिंह कोतवाल देवानंद सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।

इस बीच 5:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक रुट रहा ड्राइवर्ट जीयनपुर चौक पर कार्यक्रम के संपन्न होने तक सड़क रही जाम ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनीस जायसी इलाहाबादी, रिजवान मेंहदी, जिसान मेंहदी,निहाल मेंहदी, हैदर अली मास्टर,कैंसर जफ़र, जफ़र हसन, कम्बर जफ़र, अकरम, हबीबुर्रहमान, इमरान, अंसार, शेरू, निसार, महताब आलम, भोनू आदि सैकड़ों  महिला व बच्चे  भी उपस्थित रहे।

और नया पुराने