Breaking News

आर्केस्ट्रा में नर्तकियों से सिपाहियों ने की छेड़छाड़, बवाल।

मऊ।

छेड़छाड़ के विरोध पर सिपाहियों ने की मारपीट।

थानाध्यक्ष घोसी के समझाने पर जाम हुआ समाप्त।

एसपी ने मौके पर जाकर मामले को लिया संज्ञान में कहा- जांच कर होगी कार्यवाही।

घोसी।

घोसी नगर के  बड़ागांव उत्तरी (बड़ागांव भरौटी )में स्थापित माँ दुर्गा पूजा पण्डाल केशनिवार /रविवार की  रात्रि में एक बजे के आस  पास आयोजित आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में डायल 100पुलिस के सिपाही जागेश्वर एवं राकेश द्वारा  माहिला नर्तकियों के सज्जा (रूप शृंगार कक्ष )कक्ष में पहुंच कर माहिला नर्तकियों के साथ हाथ पकड़कर छेड़खानी करना उस समय भारी पड़ गया जब काफी बीच बचाव के बाद भी सिपाही नहीं माने और लाठी डण्डा से आम जनता पर हमला बोल दिये । परिणाम स्वरूप जनता ने बचाव में ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया । जो जागेश्वर और राकेश के सिर में जा लगी । इसके बाद मौके से भागे सिपाहियों ने अपने थाने के दरोगा सविन्द्र राय को सूचना दिये । सूचना पाकर  मौके पर पहुंचे दरोगा सविन्द्र राय ने बगैर घटना की जानकारी लिए ही  उपस्थित लोगों पर लाठियां  बरसाने के साथ ही सामानों का तोड़ फोड़ करने लगे । जिसका विरोध करने पर अपने असलहे को तान देने से लोग भगाने लगे और महिलाए आगे आ गये । तब जाकर  मौके से सविन्द्र राय भागने में ही अपनी भलाई समझे।

घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी में शनिवार /रविवार की रात्रि में माँ दुर्गा  के पण्डाल के पास रात्रि के एक बजे के आस पास आयोजित आर्केस्ट्रा के प्रोग्राम में डायल यू पी 100 के सिपाहियों राकेश एवं जागेश्वर ने माहिला नर्तकियों के साथ सज्जा रूप में जाकर हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे। नर्तकियों के विरोध के बावजूद भी न मानने  व आम जनता पर लाठी बरसाने पर आक्रोशित महिलाए ईंट पत्थर बरसाने लगी । जिससे सिपाही जागेश्वर एवं राकेश घायल हो गये । 

जिसकी जानकारी होने पर दरोगा सविन्द्र राय पहुंचे तो वे घटना की बगैर जानकारी लिए ही आम जनता  पर लाठियां बरसाने लगे। सामानों को तोड़ने फोड़ने लगे जिस पर आक्रोशित जनता ने दरोगा सविन्द्र राय पर भी ईंट पत्थर चलाने लगी, दरोगा द्वारा अपने असलहे को तानने से खफा होकर रात्रि के एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जिसकी जानकारी  होने पर कोतवाल घोसी परमानंद मिश्रा ने अपने हमराहियो के साथ पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद रात्रि के ढाई बजे लोगों को समझा बूझकर जाम को समाप्त  कराया।

इसके बाद सीओ घोसी नंदलाल भी मौके पर पहुंचे । रात्रि में तीन बजे पुलिस पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह माँ दुर्गा के पण्डाल पर पहुंच कर वास्तविक स्थित से अवगत हुए और न्याय दिलाने का आश्वसन दिया । उधर घायल सिपाहियों राकेश एवं जागेश्वर व दरोगा सविन्द्र राय का मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं । जाम कर रहे लोगों को कोतवाल परमानंद मिश्र न लिखित आश्वसन दिया कि- जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों में कोई न ही व्यवधान किया जायेगा और न  ही किसी प्रकार का किसी पक्ष के विरुद्ध कोई कानूनी कार्यवाई की जायेगी, तब जाकर आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया।

रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने