लग्जरी वाहन के साथ तीन शातिर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार कब्जे से आठ गैलेन में 160 ली0 अपमिश्रित अवैध शराब स्प्रीट बरामद।
जनपद में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में जनपद मे अवैध शराब बिक्री एवं निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे सफल अभियान में थाना कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव व पुलिस टीम द्वारा साखोपार मंदिर के पास से एक बोलेरो वाहन न0 UP 57 B 5130 से 08 गैलेन में कुल 160 ली0 अवैध अपमिश्रित देशी शराब स्प्रीट के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 409/18 धारा 272 IPC व 60/63 Ex.Act पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त।
सुनील शर्मा पुत्र विन्देश्वरी शर्मा साकिन डोमरी निवास थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर।
धर्मेन्द्र पुत्र विदेशी साकिन डोमरी निवास थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर।
कमलेश निषाद पुत्र मिठाई लाल साकिन तालनवर थाना खजनी जनपद गोरखपुर।
रिपोर्ट: कमरुल हक