Breaking News

जहर खुरानी का शिकार हुआ कबाडी व्यवसायी।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ा व्यवसाई रमेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सदाबृक्ष गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम करनपुर सरैया थाना जीयनपुरका निवासी है। शुक्रवार को कानपुर से कबाड़ा बेचकर रोडवेज की बस से घर आ रहा था कि बुढ़नपुर अतरौलिया अंबेडकर नगर के बीच में जहरखुरानी का शिकार हो गया ।

इस दौरान उसके जेब में रखा 97 हजार रुपे एवं मोबाइल जहरखुरानी गिरोह के सदस्य लेकर फरार हो गए। जब कंडक्टर ने आजमगढ़ के पहले कन्धरा पुर के पास उतरने के लिए कहां तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।दसूरी मोबाइल से कंडक्टर ने घर पर फोन करके सूचना दी। जिस पर पहुंचे परिजनों ने रमेश गुप्ता को लाकर जीयनपुर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया ।जहाँ पर गंभीर अवस्था में 2 दिन इलाज के बाद शनिवार को दोपहर को घर जब पहुंचा तो परिजनों ने राहत की सांस ली ।इस संबंध में मोबाइल चोरी और जहर खुरानी गिरोह के खिलाफ कंधरापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट व्यवसाई के बड़े भाई राकेश गुप्ता द्वारा करा दिया गया है।जिसपर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

और नया पुराने