आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
तहसील में किया गया शोक सभा का आयोजन।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील सगड़ी परिषर में पूर्व मुख्यमंती एन डी तिवारी को शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एव शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमे उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।और अमृतसर ट्रेन से दशहरे के दौरान हुए भीषण दुर्घटना में मौत के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनके परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एव उत्तराखंड के मृत्यु के उपरांत पूरे तहसील में सन्नाटा पसरा रहा ।सभागार अधिवक्ता भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया ।मौके पर ओम प्रकाश राय कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एव जनहित संघर्ष समिति के संयोजक के साथ में अधिवक्ता गण सूर्यभान सरोज सह मंत्री अधिवक्ता संघ सगड़ी, चंद्रिका यादव, सुदामा राम, महेंद्र प्रसाद पासवान,अनिल कुमार,रामअधार यादव, चंद्रभान सरोज,प्रमोद यादव,चंद्रशेखर यादव आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।साथ ही साथ पंजाब कद अमृतसर में हुए दशहरे के दौरान हुई भीषण हादसे के लिए भी शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें ओंकार नाथ त्रिपाठी ,राशिद अली ,नफीस लेखपाल,अजीत यादव पूर्व मंत्री अधिवक्ता समिति सगड़ी, चंद्र शेखर यादव आदि रहे।