Breaking News

दुर्गा पुजा पंडालों में उमड़ा भक्तो का जन सैलाब।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

विशाल भंडारे का कार्यक्रम हुआ संपन्न हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण।

सगड़ी

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर पुराना चौक में ओम दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के दिन विशाल भंडारे का  आयोजन किया गया इसमें हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने पुड़ी खीर व मोती चुर के लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया।

सर्वप्रथम सुबह ओम दुर्गा पूजा समिति के भक्तों द्वारा हवन किया गया इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया इसके बाद ओम दुर्गा पूजा समिति जीयनपुर पुराना चौक की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन राधेश्याम यादव के सौजन्य से किया गया। जिसमें आसपास के दुकानदारों व क्षेत्रीय लोगों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया आज सुबह से ही ओम दुर्गा पूजा भंडारे में लोगों का आवागमन शुरू हो गया लोगों ने जय माता दी नारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अरुण, संजय, जितेंद्र, संदीप, जगदीश प्रसाद, रिंकू, पप्पू वर्मा, पुरुषोत्तम यादव, पतरु बाबा, गुड्डू सिंह, किशुन प्रसाद, मेल्हु यादव सहित भारी संख्या में मां के भक्त मौजूद रहे।


और नया पुराने