Breaking News

नगर पालिका परिषद की बनवाई गौशाला सफेद हाथी साबित हो रहा है।

झाँसी।

झाँसी मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर द्वारा बनवाई गई 6000 गोवंश रखने वाली गौशाला सफेद हाथी साबित हो रही है।जानकारी के अनुसार नगर व क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या वर्तमान में अन्ना जानवरों के नगर के बीचो बीच सड़क पर विचरण करने वाली  बनी हुई है।

इस समस्या से आए दिन इन सड़कों से गुजरने वाले लोग व वाहन जूझ रहे हैं।अन्ना जानवर बीच सड़क पर खड़े होकर बड़ी दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।इसलिए वाहन चालकों को सड़क पर होशियारी के साथ वाहनों को पास करना पड़ रहा है। अन्ना जानवरों ने अभी तक कई लोग घायल कर चुके चुके हैं तथा कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं पर इस पर जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है तथा कुंभकर्ण की नींद में सोया हुआ है।नगरपालिका के अधिकारियों ने जब गौशाला का उद्घाटन हुआ था।इन एना जानवरों को गौशाला में रखने के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे।लेकिन यह दावे खोखले साबित हो रहे।इन अन्ना जानवरो से टकराकर अनेक व्यक्ति घायल हो चुके हैं।ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार में आवागमन करते यदि लोगों ने जरा सी भी चूक कर दी तो उसी समय सड़क पर दौड़ते हुए किसी भी वाहन या व्यक्ति एवं महिला की चपेट में आ जाता है काल के गाल का सामना करना पड़ता है।ऐसी अनेक घटनाएं घटित हो चुकी है।जिनके कारण कई लोग जख्मी ओर मौत के मुह में समा गए।इन अन्ना जानवरो के नगर की सड़कों पर ख़ौफ़ के कारण आम आदमी व वाहन चालक ख़ौफ़ में है।लेकिन नगर पालिका अभी तक इसके समाधान की प्रक्रिया नहीं समझ रही है और न ही अन्ना जानवरों की सड़क पर विचरण करने में किसी भी प्रकार की भागीदारी निभा रही है।बता दें कि रेलवे स्टेशन, नदी का पुल,दुबे का चौक,नझाई बाजार,नुनाई बाजार की सड़कों पर अन्ना जानवर विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं।ऐसे में उन राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो इन सड़कों पर पैदल व वाहनों के साथ गुजर रहे है।नगर वाशियो ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए घूम रहे आवारा जानवरों को गौशाला में खानपान की व्यवस्था व रहने की व्यवस्था बनाए जाने की मांग की। है।

रिपोर्ट: अखिलेश राज

और नया पुराने