Breaking News

बुलन्द शहर की घटना भाजपा, बजरंगदल की सोची समझी राजनीत --ओमप्रकाश राजभर

आज़मगढ़

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के चक अजीज गांव के लछिया के बगीचे में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पिछड़ा एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की सरकार  मंदिर --मस्जिद में बांटकर लोगों को लड़ाने का कार्य कर रही है लेकिन जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। इसका जीता जागता उदाहरण बुंदेलखंड की घटना है ।

आगे उन्होंने कहा कि बजरंग दल और भाजपा की इसमें साजिश रची की मुसलमानो का सबसे बड़ा इस्तेमा होने वाला था।इसमें गरीब का बेटा और एक कोतवाल की मृत्यु हो गई जो बहुत ही दुखद है ।इसकी निंदा जितनी भी कम की जाए कम है। मंदिर मस्जिद मुद्दे से हम गरीबों का क्या भला होगा आम जनता को इस पर सोचना होगा।अबतक किसी नेता की मौत मंदिर बनाने के नाम पर हुए विवाद बवाल में नही हुई।अब जनता समझ चुकी है ।आगे उन्होंने कहा हम गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते हैं वही लोग कहते हैं कि ओमप्रकाश राजभर खुद सरकार में रहते हुए भी सरकार का विरोध कर रहा है ।इसके बाद भी मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं ।मंडल कमीशन को लागू हुए 28 साल हो गए पर अब तक सभी अति पिछड़ी,अति दलित जातियों को समान रूप से नौकरियों में भागीदारी नहीं मिली। वहीं राजनाथ सिंह ने पिछड़ी जातियों को तीन कैटेगरी में विभाजित किया था। हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और समिति की रिपोर्ट भी आ गई है जिस पर हम दबाव बना रहे हैं कि समिति की रिपोर्ट लागू हो रिपोर्ट नहीं होगी तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा।पिछड़ी जातियां भी अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी ।जबतक देश में नव लाख मंदिर काशी विश्वनाथ जैसे हैं जिसमें जिसके पुजारी कुछ विशेष जाति के लोग हैं ।आगे उन्होंने कहा पिछड़ी जाति के लोगों को मंदिर में पुजारी के तौर पर रखा जाए जिससे सबको रोजगार भी मिलेगा।

दिव्यांग समाज का एक हिस्सा है और समाज में रहने का बराबर के हक दार है।हम सब के साथ खड़ा करने का काम कर रहे हैं।भाजपा देश में विभाजन करवाना चाहती है जिससे वोट की रोटी सेंक सके।साथ ही वोट लेने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है ।अयोध्या मुद्दा कोर्ट में विचाराधीन है तो उस पर राजनीति करने की क्या जरूरत है ।जिस तरह से गुजरात, बिहार, पांडिचेरी शराब बंदी है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी होनी चाहिए ।

जब तक शराबबंदी नहीं होगी हम प्रदेश सरकार से लड़ाई लड़ते रहेंगे।चुनाव में सभी पार्टियां दारू, मुर्गा ,शराब ,बांट कर गरीबों का वोट ले लेती हैं पर 5 साल तक गरीबों को मुर्गा बनाए रहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि 72 वर्षों से एसटी/एसटी को इंजीनियर, आईएएस ,पीसीएस, डॉक्टर,आदि को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था सरकार कर रही है तो उसी तरह से पिछड़ी और सामान्य जातियों को भी अलग से कोचिंग की व्यवस्था की जाए ।जिससे आईएस, पीसीएस ,डॉक्टर इंजीनियर बन सके ।हम 18 मंडलों में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था किए जाने की लड़ाई सीधे तौर पर सरकार से लड़ रहे हैं। अन्य नेताओं को भी ललकारते हुए कहा कि किसी माई की लाल में दम हो तो सरकार में रहते हुए विरोध करके दिखाएं।बीच बीच मे वह जनता से पूछते रहे कि होना चाहिए कि नही जिसपर जनता हाथ उठाकर स्वीकार करती रही।

वहीं दूसरी तरफ विकलांग कल्याण विभाग द्वारा संचालित मृणाल सेवा संस्थान आजमगढ़ की तरफ से नाटक प्रस्तुत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखूबी मंचन किया। वहीं श्रोताओं को  दिव्यांगों के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाशीष राजभर और संचालन बिछेलाल राजभर,ने किया ।इस मौके पर विजय यादव,उमेश राजभर, मो0आसिफ,राजवंत सिंह,चन्द्रभान राजभर,सरोजनी यादव,उदयभान राजभर,जयनाथ सिंह,श्याम देव,राजभर प्रभाकर जायसवाल, सोनू राजभर, मोहम्मद आसिफ,जानकी यादव ,फूलमती राजभर,वकील चौरसिया ,पुष्पा राजभर, मुन्ना सिंह, सालिक यादव ,चंद्रभूषण,शकुंतला,उपेंद्र यादव ,दीपक ,गणेश प्रजापति, अजय कुमार यादव,आदि लोग उपस्थित थे।


और नया पुराने