मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
रविवार को गांव में चली थी गोली जमकर चले लाठी डंडे नही हुई गिरफ्तारी।
पुलिस नही चेती तो गांव में कभी भी हो सकती है बड़ी घटना।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया मझौवा गांव में रविवार को सुबह 11बजे दिन में दो पक्षो में मारपीट फायरिंग ,सहित जमकर चले लाठी डंडे में जहां कई लोग घायल हो गए। तो वही दोनो पक्षो से पुलिस ने बराबर की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जबकि गांव में हुई अन्धा धुन फायरिंग की गई जिससे गांव में दहशत बनी हुई है।
वही जीयनपुर पुलिस ने घटना के 24 घण्टे बीतने के बाद भी अबतक किसी की गिरफ्तारी नही हुई। जबकि दूसरे दिन भी गांव में रविवार को हुई घटना में पूरी अफरा तफरी मंच गयी और गांव में अब भी दहसत बनी हुई है।जबकि राजीव कुमार यादव पुत्र दशरथ यादव,की तहरीर पर राजू राय उर्फ पिंटू, पुत्र सुरेंद्र राय, अजीत राय पुत्र सुरेंद्र राय, अरुण उर्फ गुड्डू राय पुत्र सुरेंद्र राय, मुरलीधर पुत्र श्रीराम राय को नामजद किया है ।जिसपर पुलिस ने धारा 452,323,504,506,307 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।तो सोमवार को अनीता राय पत्नी श्रीराम राय की तहरीर पर अमित यादव पुत्र जंगी यादव,शिवानन्द पुत्र अज्ञात,राजू पुत्र अज्ञात,संजय पुत्र अज्ञात,नरसिंह यादव पुत्र अज्ञात,श्याम यादव पुत्र अज्ञात,अनिल यादव पुत्र अज्ञात,रामजीत यादव पुत्र अज्ञात,गुड्डू पुत्र अज्ञात,सर्वेश पुत्र अज्ञात,निवासी दिघवनिया मझौवा पर धारा 147,452,323,504,307,435,आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।जबकि विवाद के बाद ग्रामीणों ने कार से आये राय लोगो की कार को आग लगा दिया था।और मार पीट में दोनों पक्षो से तीन लोग घायल हो गए थे जिसमें अमित यादव को सीने में गोली लगते हुए निकल गयी थी।अब दोनों ही पक्षो से मुकदमा तो दर्ज हो गया पर किसी की भी गिरफ्तारी न होना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। इतना ही नही यदि पुलिस ने इस घटना को जिस तरह से हल्के में ले रही है उससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। कोतवाल देवानन्द रजक ने बताया कि दोनों पक्ष इलाज करा रहा है। अभी किसी की गिरफ्तारी नही की गई है। पूरे घटना क्रम की जांच की जा रही है।फिलहाल दोनो तरफ से तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।