घोसी(मऊ)
स्थानीय सर्वोदय पी०जी०कालेज में आगामी 10 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिये सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भारी भरकम जुलूस निकालकर प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व संयुक्त मंत्री सहित कुल चार पदों के लिये 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिये पांच प्रत्याशीयों अमरेश राव बी०ए०भाग-एक, उद्देश्य पाण्डेय बी०ए०भाग-दो, कु० गुड़िया बी०ए०भाग-दो, गुड़िया यादव बी०ए०भाग-तीन व राजू चौहान बी०ए० भाग-तीन ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।उपाध्यक्ष पद के लिये केवल दो प्रत्याशियों पवन कुमार बी०ए०भाग-एक व विवेक चौहान बी०ए०भाग-एक ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।
महामंत्री पद के लिये तीन प्रत्याशियों क्रमशः अतुल शर्मा बी०ए०भाग-दो, मो०कलीम बी०ए०भाग-दो, लल्लन राजभर बी०ए०भाग-दो व संयुक्त मंत्री हेतु दो प्रत्याशियों उत्कर्ष बरनवाल बी०ए०भाग-दो व दिलीप कुमार निषाद बी०ए०भाग-तीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जहां सी०ओ० घोसी नन्दलाल, कोतवाल परमानन्द मिश्रा, कोपागंज थाना प्रभारी अखिलेश कुमार, दोहरीघाट थाना प्रभारी संजय सिंह, मधुबन थाना प्रभारी नीरज कुमार पाठक, उप निरीक्षकगण लालसाहब सिंह, अवधेश नारायण यादव, गंगासागर मिश्र, मनोज सिंह, सहित भारी पुलिस बल व कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पूरे समय महाविद्यालय पर जमे रहे और चक्रमण करते हुए हर गतिविधियों पर निगाह बनाये हुए थे।नामांकन जुलूस निकलने के समय बीच बीच मे नेशनल हाइवे जाम हो जा रहा था जिस कारण नगरवासियों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी