अयोध्याधाम।
रिपोर्ट- सुरेश कुमार मिश्र
फार्मासिस्ट फाउंडेशन ने आयोजित किया प्रेस क्लब में फार्मासिस्ट सम्मेलन।
सैकड़ो फार्मासिस्टों ने लिया भाग। प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य उप केंद्रों पर फार्मासिस्ट की नियुक्ति के लिए उठी मांग। सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा से विधान परिषद में फार्मासिस्टो की आवज उठाने का किया आवाहन।उड़ीसा सरकार की तर्ज पर सामान्य बीमारी में फार्मासिस्ट को दवा लिखने का अधिकार दिलाने की मांग। सम्मेलन में सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने विधान परिषद में आवाज उठाने का दिया आश्वासन।