Breaking News

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण।

अयोध्याधाम

अयोध्या जिले के बीकापुर विकास खण्ड कार्यालय परआयोजित हुआ दिव्यांग जनों हेतु ट्राई साइकिल वितरण शिविर। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायिका शोभा सिंह चौहान और उनके पुत्र डॉ अमित सिंह चौहान ने 30 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। ट्राई साइकिल लेने आए तमाम दिव्यांग ट्राई साइकिल मिलने से काफी खुश दिखे।

 विधायक पुत्र डॉ अमित सिंह चौहान ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी घनश्याम त्रिपाठी, जिला दिव्यांग अधिकारी जेपी सिंह, हेमंत पाठक, एडीओ समाज कल्याण उषा शर्मा,  सहित तमाम लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर सुरेश कुमार मिश्र

और नया पुराने