अयोध्याधाम।
रिपोर्टर:-सुरेश कुमार मिश्र
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ओमी ने बताया कि गठबंधन प्रत्यासी आनंदसेन यादव कल शहीद भवन से नामांकन को लेकर भव्य जुलूस के साथ निकलेंगे। लोकसभा प्रभारी राममूर्ति वर्मा ने महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां पूरी की।
जिलाधिकारी ने 84 कोसी परिक्रमा को लेकर दिए निर्देश
अयोध्या,19 अप्रैल से शुरू होने वाली अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा को लेकर जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ने सभी पांचों उप जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी ।सभी अपने अपने तहसील क्षेत्रो में पुलिस व्यवस्था के साथ सुरक्षा करेंगे। परिक्रमा में हजारों सन्त व गृहस्थ होंगे शामिल,
बीकापुर
उपजिलाधिकारी बीकापुर लव कुमार सिंह ने अपने सर्किल के रात्रि विश्राम स्थलों की जांच की विकास खंड अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पुलिस को पत्र भेजकर खुद भी रूट की व्यवस्था को देखा।
15 दिन चलने वाली स्वरोजगार कार्यशाला का कुलपति ने शुभारंभ किया
अयोध्या,अवध विवि के कुलपति प्रो0 मनोज दिक्षित ने आज कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह की पहल पर विहारीपुर में 15 दिवसीय स्वरोजगार को लेकर कार्यशाला का फीता काट कर शुभरम्भ किया। इस अवसर पर डॉ सुंदर लाल त्रिपाठी, डॉ सुरेंद्र मिश्र, डॉ शिव प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ राघवेंद्र दास बेदन्ती रहे,
व्यय प्रेक्षक पहुंचे अयोध्या जनपद बैठक कर देखी व्यवस्था
व्यय प्रेक्षक ए कमल आज जिले में पहुंचते ही जिला पंचायत सभागार में एडीएम वित्त गोरेलाल शुक्ल के साथ चुनाव में लगी जांच टीमो के साथ कार्यशाला करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में बने मीडिया कक्ष का अवलोकन किया।
जरही में फर्जी खतौनी बनवाने वाले स्कूल प्रबंधक पर होगा मुकदमा पंजीकृत
जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ने जरही में संचलित डॉ आंबेडकर जु0हाईस्कूल के प्रबंधक रामरंग यादव पर फर्जी ढंग से पशुचर, आबादी व खेल के मैदान को खतौनी बना कर ली गई मान्यता भी होगी समाप्त,नाराज जिलाधिकारी ने एडी वेसिक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजा पत्र, जिलाधिकारी अयोध्या ने बताया कि शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर अर्पित गुप्ता की रिपोर्ट पर हुई कार्यवाही,कहा कि स्कूल की शीघ्र ही मान्यता होगी वापस, बताया कि शिकायतकर्ता धीरेंद्र सिंह की शिकायत सही पाई गई है,राम रंग यादव पर कायवाही तय,
बीकापुर बार एसोसिएशन ने देवी दयाल मिश्र को कोषाध्यक्ष की कुर्सी सौपी
बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राम सवार के निधन के पश्चात खाली चल रही कुर्सी आबाद हो गई,एल्डर कमेटी चेयरमैन मसूद हुसैन, कल्याण निधि अध्यक्ष लालमणि पांडेय, अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने की कार्यवाही।