Breaking News

विश्वविद्यालय के प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा बिभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारम्भ

अयोध्याधाम

रिपोर्टर:-सुरेश कुमार मिश्र

अयोध्या जिले में मसौधा ब्लाक के गांव टोनिया बिहारीपुर के अशरफपुर जूनियर हाई स्कूल में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा विभाग द्वारा हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

विश्व विद्यालय के प्रौढ़ सतत विभाग द्वारा गावँ को गोद लिए जाने की खबर से ग्रामीणों में खुशी की लहर प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण देव वर्मा के सहयोग से गांव के जूनियर विद्यालय में कुलपति मनोज दीक्षित के निर्देशन में हो रहा 15 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिसमे महिलाओ, छात्र छात्राओं, किसानों, युवाओ, बेरोजगारों आदि के लिए अलग अलग प्रोग्राम जिसका उद्घाटन कुलपति मनोज दीक्षित द्वारा 10 अप्रैल को किया जा चुका है कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों महिलाओं बच्चों किसानों युवा बेरोजगारों के विकास हेतु परख के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित करने का बीड़ा प्रौढ़ सतत शिक्षा प्रसार द्वारा उठाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीणों की स्वस्थता हेतु निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रो सतत शिक्षा प्रसार द्वारा किया गया जिसमें मर्मविज्ञान रोग विशेषज्ञ डॉक्टर काशीनाथ दीक्षित तथा नाड़ी विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव शुक्ला ने पहुंच ग्रामीणों को रोगों से बचाव हेतु सुझाव तथा आयुर्वेद से संबंधित दवाइयों का निशुल्क वितरण किया डॉक्टर के सुझाव जानने एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ इस प्रोग्राम में ग्राम प्रधान का भरपूर सहयोग दिखा कार्यक्रम स्थल पर पधारे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण देव वर्मा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता वर्मा मर्मविज्ञान रोग विशेषज्ञ डॉ काशीनाथ दीक्षित नाड़ी रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य डॉ राजीव शुक्ला डॉ अनूप कुमार निदेशक प्रौढ़ सतत एवं प्रसार ,ग्रामीण पूनम,80 वर्षीय सरयू देईतथा छात्रा सृष्टि यादव ने अपने अपने विचार व्यक्त किए अवध विश्वविद्यालय के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीणों के विकास में सहयोग हेतु प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण देव ने सदैव प्रयत्नशील रहने की बात बताई।

और नया पुराने