Breaking News

4 दिवसीय सालाना उर्स का हुआ भव्य आयोजन।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र

बीकापुर कस्बे में स्थित हजरत गौस वलीउद्दीन शाह बड़े सरकार तथा हजरत गौस कलीमुद्दीन शाह छोटे सरकार की दरगाह शरीफ पर 4 दिवसीय सालाना उर्स का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान दरगाह परिसर में मेले का भी आयोजन हुआ,धार्मिक स्थल दरगाह के गद्दी नशीन नसीरुद्दीन शाह कादरी सज्जादा नसीन दरगाह शरीफ बीकापुर की अगुवाई में जुलूस गौसिया के बाद आखिरी दिन 8 जून शाम को नमाजे ईशा जल्वी एवं शाम को बीकापुर कस्बे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस निकाला गया।

तथा रात में जवाबी कव्वाली का शानदार आयोजन हुआ,जवाबी कव्वाली के दौरान अशोक सिंह जख्मी नागपुर महाराष्ट्र तथा रिजवान चिश्ती फैजाबादी के बीच जवाबी कव्वाली का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया,जवाबी कव्वाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस टीम तैनात रही।

और नया पुराने