Breaking News

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षिय वृद्ध की मौत।

मऊ-

मुहम्मदाबाद गोहना टू घोसी मुख्य मार्ग पर तमसा नदी पुल के पास सायंकाल  65 वर्षीय एक वृद्ध जो अपनी साइकिल से मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी की तरफ जा रहा था कि पीछे से एक चार पहिया वाहन ने इसके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, 

जिससे वह सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चार पहिया वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।आस पास के लोग जब तक मौके पर पहुचे कि उसने वही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 

रिपोर्टर सूर्य प्रताप

और नया पुराने