Breaking News

कोटेदार की मनमानी से परेशान हैं ग्रामीण।

मऊ।

रिपोर्ट- विपिन दुबे

रानीपुर ब्लाक अंतर्गत उमती ग्राम पंचायत के कोटेदार के कार्य प्रणाली से क्षेत्र के राशन कार्ड उपभोक्ता काफी आहत है । जब भी राशन का वितरण होता है तो घाटोली और मानक मूल्य में कोटेदार द्वारा गड़बड़ी करने से आए दिन उपभोक्ताओं से कहासुनी हुआ करती है । 

अगर इस पर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं दिया गया तो उपभोक्ताओं और कोटेदार के बीच अप्रिय घटना घट सकती है । इसी क्रम में शनिवार को घोर अनियमितता किए जाने से कोटेदार व उपभोक्ताओं में काफी झड़प हुई जिसमें लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया । जबकि अंतोदय कार्ड धारक का गेहूं और चावल का मानक मूल्य ₹2 प्रति व किलो ₹3 प्रति किलो है । अंतोदय कार्ड धारक का 20 किलो गेहूं 15 किलो चावल का मानक मूल्य ₹85 होता है । वहीं पर कोटेदार के द्वारा उपभोक्ताओं से ₹120 लिया जा रहा है । वहीं आयोडीन युक्त नमक का मानक मूल्य अंतोदय राशन कार्ड उपभोक्ता के लिए ₹3 प्रति किलो है लेकिन कोटेदार के द्वारा उपभोक्ताओं से 2 किलो नमक का ₹20 लिया जा रहा है । इस संबंध में सप्लाई स्पेक्टर रानीपुर साजिद ने बताया कि मानक मूल्य से अगर कोटेदार ज्यादा पैसा मांग रहा है वह सरासर गलत है । क्षुब्द राशन कार्ड धारक चंपा देवी, प्रमिला देवी, रहसी देवी, केवली देवी, केसरी देवी, गुलाबी देवी, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, कमली देवी, धीराजी देवी आदि लोगों ने राशन वितरण में घोर अनियमितता को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है ।
और नया पुराने