Breaking News

आदर्श गांव सूरहन में बन रही गोशाला का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

आजमगढ़।

सरायमीर मार्टीनगंज तहसील के सबसे बड़े गांव आदर्श गांव सूरहन में आज करीब 2:00 बजे 250 पशुओ के लिए बन रहे 12000000 लागत से गौशाला का जिला अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी कमिश्नर जगत राज ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान पाया कि भूसा रखने के लिए जो हाल सेट बनाया जा रहा था उसका निर्माण अधूरा था जिसके लिए कार्यदाई संस्था को डांट लगाई ग्राम प्रधान से जिलाधिकारी ने कहा कि 10 एकड़ जमीन गौशाला से सटी ही जमीन की व्यवस्था की जाए कार्यदाई संस्था को जिलाधिकारी ने कहा कि 3 दिनों के अंदर भूसा रखने के लिए सेट तैयार कर लिया जाए बता दें कि गौशाला 250 पशुओ  के लिए रहने के लिए व्यवस्था करनी है लेकिन करदाई संस्था ने अभी तक उस पर कोई कार्य नहीं कर पाई लेकिन जिलाधिकारी ने 100 पशुओं को रहने के लिए 15 जून तक का समय दिया है और ग्राम प्रधान को एक कमेटी बनाकर के उन पशुओं के संरक्षण के लिए आने वाले चारा और भूसा की  व्यवस्था के लिए निर्देशित किया पशुओं के चारे और भूसा के लिए जो भी धन प्राप्त होगा वह उस कमेटी के माध्यम से दिया जाएगा इसके बाद जिलाधिकारी ने कमिश्नर के साथ सुरहन गांव में जाकर के कई लोगों का आवास और शौचालय का निरीक्षण किया और फिर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जिनमें मुख्य रूप से आवास शौचालय पेंशन नलकूप हैंडपंप विधवा वृद्धा पेंशन राशन कार्ड की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इन कार्यो में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद राम प्रमोद सिंह रमेश शुक्ला ग्राम प्रधान हेमलता विनोद सरोज राजकरण कैथल पंकज श्रीवास्तव पवन सिंह नफीस अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे|

मोहम्मद यासिर सरायमीर

और नया पुराने