Breaking News

बच्चा चुरा रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्चा चुरा कर भाग रही एक महिला को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया,शनिवार दोपहर करीब 1 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला अपने 3 माह के बच्चे को टीकाकरण कराने के लिए अस्पताल लाई थी,इसी दौरान अचानक अस्पताल पहुंची एक अन्य महिला झपट्टा मारकर उसका बच्चा उसकी गोदी से उठा लिया और बच्चा लेकर भागने लगी ।

इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल के बाहर हाईवे पर आरोपी महिला को बच्चे के साथ पकड़ लिया और कोतवाली को सूचना दिया। महिला आरक्षण के साथ अस्पताल पहुंचे उप निरीक्षक रघुराज सिंह आरोपी महिला को अपने साथ कोतवाली ले गए,एसएसआई अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला ठीक से अपना पता नहीं बता पा रही है,उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।

और नया पुराने