आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
ग्राम पंचायत की भूमि पर अबैध कब्जा हाइकोर्ट के आदेश से तीन माह पूर्व हटाया था।
दबंगो द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर वर्षो से किया गया था अतिक्रमण।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांतिपुर रसूलपुर में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि गाटा संख्या 46 रकबा 12 एयर पर वर्षों से दबंगों द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिस पर गांव के पवन कुमार सिंह पुत्र रामबृक्ष सिंह द्वारा हाईकोर्ट में अतिक्रमण हटाने के लिए अपील दायर की गई थी।
जिसके तहत कई लेखपालों की टीम और पुलिस फोर्स द्वारा तहसीलदार की मौजूदगी में 25 मार्च 2019 को सरकारी भूमि पर जेसीबी और मजदूरों द्वारा अतिक्रमण हटाते हुए उस पर लगाए गए बांस और पेड़ों को काटकर गिरा दिया। और पेड़ो को प्रधान को सुपुर्द कर दिया और पेड़ों और बांस के खूंटी का नीलामी बुधवार को तहसील सभागार में कई लेखपालों ग्रामीणों की मौजूदगी में नीलामी की बोली लगाई गई। जिसका आकलन 36681 रुपया वन विभाग द्वारा पेड़ों का आकलन किया गया था। जिसके तहत 37000 रुपये से बोली का प्रारंभ किया गया। अंतिम बोली गांव के ही पवन कुमार सिंह द्वारा 46500 रुपये में बोलकर पेड़ और बॉस अपने नाम करा लिया।
यही नहीं बोली के दौरान कुल 4 लोगों में जयहिंद,मुराली, पवन कुमार सिंह,एव कन्हैया यादव ने नीलामी में भाग लिया और बोली प्रारंभ की गई । बोली के दौरान ग्राम पंचायत के लोगों एवं अन्य लोगों की भारी-भरकम भीड़ लगी रही तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 46500 रुपये में नीलामी संपन्न की गई है जो ग्राम पंचायत के खाते में भेज दी जाएगी और उन पैसों का उपयोग ग्राम पंचायत द्वारा किसी सार्वजनिक कार्यों में किया जाएगा। बोली के दौरान उपजिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार सिंह सहित कई राजस्व निरीक्षक उमा प्रसाद,उत्तम सिंह,दीपक यादव,सुरेंद्र सिंह,संतोष कुमार,आदि लेखपाल सहित प्रधानपति रामनयन सिंह मौजूद रहे।