Breaking News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध धन उगाही की शिकायत पर चिकित्साधिकारी ने कहा जांच कर होगी कार्यवाही।

मऊ।

रिपोर्ट: विपिन दुबे

मऊ। जनपद के रानीपुर ब्लाक अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत संविदा पर कार्यरत स्टाफ नर्स द्वारा अवैध रूप से धन उगाही का मामला प्रकाश में आया है।

 इस विषय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश कुमार गौतम से पूछा गया तो उन्होंने यह कहा कि- इस प्रकार की बातों का मुझे कोई नॉलेज नहीं है मैं इसकी जांच करा रहा हूं जांच कराने के उपरांत दोषी व्यक्ति के खिलाफ उच्च अधिकारियों के नालेज में देते हुए ईएफआईआर जैसे कार्य  करने में मैं नहीं चुगुगा। जब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से डिलवरी संबंधी बात पूछी गई कि- सरकारी हॉस्पिटल में डिलवरी का भी पैसा लिया जाता है जब कि यहां गरीब तबके के लोग डिलीवरी कराने के लिए आते हैं उनसे भी आपके हॉस्पिटल परिसर में ही पैसे की धन उगाही इन संविदा कर्मियों द्वारा किया जाता है। इस पर भी उन्होंने गोल मटोल बताते हुए यही कहा कि मैं जांच कर  के इनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करूंगा।


और नया पुराने