मऊ।
मुहम्मदाबाद गोहना।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरहुरपुर निवासनी 26 वर्षीया विवाहिता पूजा देवी पत्नी राम सिंह जो सायंकाल अज्ञात कारणों से अपने कमरे में पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना विमल प्रकाश राय ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर सूर्य प्रताप।