Breaking News

पॉलिथीन के ऊपर बड़ी कार्यवाही दुकानदारों में मचा हड़कंप।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

पॉलिथीन बैन के बाद भी दुकानदार धड़ल्ले से बेच रहे पॉलिथीन ।

अधिकारियों ने की कार्रवाई कार्यवाही से मचा हड़कंप ।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्लास्टिक बैन के बाद भी धड़ल्ले से बिक रहा पॉलिथीन को लेकर अधिकारियों ने की कार्यवाही ।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अजमतगढ़ में पॉलिथीन को लेकर बैन लगाया गया था कि कोई भी दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेगा उसके बाद भी दुकानों पर धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा था । जिसको लेकर कई तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही थी। नगर पंचायत अजमतगढ़ व नगर पंचायत जीयनपुर में अधिकारियों ने और नगर अध्यक्ष सहित कई संगठनों के लोगों ने कई बार प्रचार के माध्यम से व जागरूकता अभियान निकालकर पॉलिथीन का प्रयोग ना करने का सुझाव दिया था। उसके बाद भी दुकानदार रोड पर ठेला लगाने वाले व फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे थे। जिसको लेकर शनिवार के दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अजमतगढ़ परमानंद सिंह ने जबरदस्त पॉलिथीन के ऊपर कार्रवाई की जिसमें कई दुकानदारों पर छापेमारी की जिसमें लाखों रुपये के पॉलिथीन को जप्त किया और धड़ल्ले से बेच रहे पालथीन को लेकर कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिससे नगर पंचायत अजमतगढ़ और नगर पंचायत जीयनपुर में इस कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा वही कई दुकानदारों ने धड़ाधड़ अपनी दुकानें बंद करके भागने लगे। अचानक इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।




और नया पुराने