Breaking News

जल संचयन हमारा परम कर्तव्य दीनानाथ साहनी।

 आज़मगढ़।
               
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कठैचा में शनिवार को जल संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कर लोगों को जल संचयन करने के लिए  भी जागरूक किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी/ खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ  साहनी ने उपस्थित महिलाओं पुरुषों बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बरसात के पानी का हम ज्यादा से ज्यादा संचयन करें। खेतों की मेढ़ बंदी नदियों और धाराओं में चेक डैम का निर्माण और तटबंदी तालाबों की खुदाई एवं सफाई वृक्षारोपण वर्षा से जल संचयन हेतु टांका , जलाशय आदि की बड़ी संख्या में निर्माण करें ताकि खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में संचयित किया जा सके। अगर हम ऐसा कर पाए तो न केवल पैदावार ही नहीं बढ़ेगी बल्कि हमारे पास जल का बड़ा भंडार होगा जिसका हम अपने गांव के कई कार्यो में सदुपयोग कर पाएंगे। साथ ही आगे उन्होंने विद्यालय परिसर में नीम, महोगनी आदि का वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और देख बाल करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान मीरा देवी ने कहा कि इसको हम अभियान चलाकर पौधारोपण करेंगे जो भी सहयोग  होगा वह भी करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार , मीरा देवी , विमल प्रकाश , राजेन्द्र मौर , सुभाष मिश्र ,बृजेश मिश्र गणपत गुप्ता विनोद शर्मा अरविंद सुनीता गुप्ता  उर्मिला कलावती पप्पू रामनाथ आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
और नया पुराने