Breaking News

बाटला हाउस एनकाउंटर की 11वीं वर्षी पर राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना।

आज़मगढ़।

सरायमीर।  बाटला हाउस एनकाउंटर की 11 वीं वर्षगांठ पर, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरायमीर स्टेशन से कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए जहाँ पर 19 सितंबर 019  मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास का घेराव करके  निष्पक्ष सुनवाई मांग करेंगे ।
राष्ट्रीय उलेमा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रवाना होने से पहले  बैटल हाउस एनकाउंटर की जांच कराओ जांच कराओ, जांच से क्यों घबराते हो जांच कराके दम लेंगे जैसे नारे लगा रहे थे । 8 सितंबर 2007  को, दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर के बटला हाउस क्षेत्र में आज़मगढ़ के संजरपुर आतिफ अमीन और साजिद पुत्र हसन  को मारने का दावा किया उसी मुठभेड़ में, दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के पेट में गोली लगी और वह अपने पुलिस सहयोगियों की मदद से सीढ़ियों से नीचे उतरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उसी घटना को राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल फर्जी मुठभेड़ बताते हुए सरकार जांच कराने की मांग को  आजमगढ़ से दिल्ली और लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग करती है। इस क्रम में आज दिनांक 18 सितंबर को चार बजे राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के जिलाउपाध्यक्ष मास्टर मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरायमीर से दिल्ली के लिए रवाना हुए जिसमें मुख्य रूप से मुहम्मद अमीर-अशफाक अहमद-रहीम अहमद की अगुवाई में फूलपुर खड़हान रोड स्टेशन के लिए रवाना हुए। महासचिव मौलाना ज़हीर मदनी ने उनसे अनुशासन को बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए ।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 
और नया पुराने