Breaking News

13 सूत्री मांगों को लेकर तहसील पर लेखपालो ने दिया धरना प्रदर्शन।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील सगड़ी मे 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना एवं प्रदर्शन  किया। 
तहसील परिसर के मंदिर परिसर में  धरना देते हुए लेखपालों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और पूर्व में सरकार द्वारा 13 सूत्री मांगों के लिए जो आश्वासन दिया था। उसे अब तक पूरा नहीं किया गया। जो सरकार कर्मचारी विरोधी है। ऐसी सरकार को कुर्सी पर रहने का कोई हक नहीं है। आदि नारे लगाए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अशोक चौहान ने कहा कि जुलाई 2016,और 18 के आश्वाशन को अब तक हमारी मांगों को माना नहीं गया है जो ठीक नहीं है।सरकार बार-बार आश्वासन देती है। पर लेखपालों को सुविधा अन्य भक्तों के नाम पर सिर्फ छलावा कर रही है।



ऐसी सरकार को कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। पूर्व में जुलाई 2016 एवं 18 में यह कहा गया था कि 1 माह के अंदर हम सारी मांगों को पूरा कर देंगे लेकिन आज तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई। मांगों में प्रमुख मांगे रही कि समस्त लेखपाल संवर्ग का एक ग्रेड किया जाए और विसंगतियों को दूर किया जाए। वेतन ऊच्चीकरण कार्य विधि वह ग्रेड पे बढ़ाया जाए ।प्रतीक आर्डर रिव्यू किया जाएं। पेंशन विसंगति को दूर किया जाए। भत्ते विशेष भत्ता रजिस्ट्रेशन भत्ता बृद्धि की जाए -ई डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत प्रत्यावेदन पर रुपया 5  उपलब्ध कराया जाए। राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तन कर कर सम्मानजनक नाम दिया जाए। पुराने स्मार्ट फोन व लैपटॉप को बदलकर नए स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएं ।आधार भूत सुविधाएं और संसाधन को बढ़ाया जाए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उसके कार्यों को करने के लिए 18 रुपए प्रति खाता लाभार्थी लेखपालों को भुगतान किया जाए। आदि मांगों के साथ लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष उत्तम सिंह,मंत्री अरुण कुमार गुप्ता, मदन मोहन राय,हरिश्चन्द्र राय, संतोष शर्मा, राम सागर ,हरिहर यादव ,राजकुमार सिंह ,अतुल दुबे, दीपक यादव ,गरिमा गौड़,अर्चना भारती आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने